धनूपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन धनूपुर ब्लाक परिसर में बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि निर्मला पासवान जिलाध्यक्ष भाजपा गंगापार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पूरे विश्व में अद्वितीय है, और उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा गंगापार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक नौजवानों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने उपस्थित शहीद स्मारक स्थल पर माल्यार्पण करके एक पेड़ मां के नाम के तहत ब्लॉक परिसर पौधारोपण किया। 

ब्लॉक प्रमुख धनूपुर ज्योति यादव द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 51 किलो का केक जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में कटवाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। ब्लड डोनेट में प्रमुख डॉक्टर डॉ राजेश कुमार, डॉ निभा मिश्रा, डॉ अजय कुमार मिश्रा, डॉ धीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का जिला शोध प्रमुख सुमित तिवारी ने आभार जताया। 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी उत्तर मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन सिंह पटेल, भाजपा नेता अवधेश तिवारी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अपनादल एस जिलाध्यक्ष भानु पटेल, इंजीनियर आलोक यादव, बालकृष्ण तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, धीरेंद्र मिश्रा, महेंद्र तिवारी, अंजनी, अक्षत तिवारी, सीजू बघेल, श्याम पांडेय, सचिन तिवारी, विवेक शुक्ला, शिव कुमार तेजस्वी, विकास, शिवम, सूबेदार गुप्ता, सुनील यादव, शकील अहमद एवं कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।