
जंघई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के सेवा पखवाडा कार्यक्रम में नारी शक्ति का प्रतापपुर ब्लाक सभागार में अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में नारी का सम्मान सर्वोपरि है, आज देश की बेटियाँ फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं, उज्जवला गैस, राशन आदि की सुविधा नारी को ही मिल रहा है, देश में बेटियाँ सुरक्षित हैं, उन्होंने देश के विकास में आधी आबादी की भागीदारी का आवाहन किया एवं माताओं को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय, ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव, मंडल अध्यक्ष वरुणा मनोज पाठक, संयोजक रीना सिंह ने संबोधित कियाl कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह आचार्य ने किया, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए उपस्थित समस्त जन समुदाय को शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीरा मौर्या, रेनू सिंह, सुमित्रा, उषा देवी, सुनीता देवी आदि नारी शक्ति उपस्थित रहीं।