जंघई।सरायममरेज थानांतर्गत कमिश्नरेट प्रयागराज मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को सांयकालीन चेकिंग ग्राम मुहिद्दीनपुर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया व आसपास के लोगों को भी मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय में जागरूक किया गया। सरायममरेज मिशन शक्ति टीम की महिला प्रभारी आराधना सिंह ने उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को साइबर अपराधों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम ने एक चौपाल का आयोजन किया कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता बढ़ाना था, जहाँ महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत सिंह, उप निरीक्षक मिताली सिंह, उप निरीक्षक प्रिया त्रिपाठी, उप निरीक्षक यशवंत कुमार, कांस्टेबल रामाश्रय यादव एवं अजय चौहान शामिल थे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड टीम और मिशन शक्ति टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। टीम ने महिलाओं को विभिन्न मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1076, 1090, 112, 181, 1930, 102 और 108 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, सरायममरेज थाने में उपलब्ध महिला सुरक्षा केंद्र और महिला हेल्प डेस्क के कार्यों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों और अन्य संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें इन अपराधों से बचाव के तरीकों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।