जंघई।बरना, झारी ग्राम सभा के निवासी समाजसेवी एवं ठेकेदार सुनील सिंह को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक कुंडा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर जिलाध्यक्ष बच्चा पांडेय ने यह नियुक्ति किया है। सुनील सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया है कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करुगां। इस अवसर पर मनोरमा सिंह पटेल जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेश सिंह विधानसभा अध्यक्ष फूलपुर, शुभम भट्ट युवा प्रकोष्ठ जिला महासचिव, अभय गोलू पीआरओ जिलाध्यक्ष, डाक्टर सुनील प्रदेश मीडिया प्रभारी, सीबी शुक्ला प्रधान महासचिव, प्रदीप सिंह जिला प्रधान सचिव, इशू सिंह जिला सचिव, प्रेम सिंह युवा जिलाध्यक्ष, जय सिंह जिला सचिव, राणा सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा, गौरव सिंह, भानू प्रताप सिंह, दीपिका सिंह आदि लोग सुनील सिंह के आवास पर हुई बैठक में मौजूद रहे।