जंघई।थाना सरायममरेज मिशन शक्ति केंद्र टीम ने एसएचओ सरायममरेज सुनील कुमार मिश्र के नेतृत्व में मिशन‌ शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक आराधना सिंह एवं उप निरीक्षक प्रिया त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सरायममरेज रामलीला पंडाल में बालिकाओं एवं महिलाओं को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए सशक्त बनाने हेतु पंप्लेट वितरित किया और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के महत्व तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दिया। मिशन शक्ति टीम ने इन आपातकालीन सेवाओं का सही समय पर और उचित तरीके से उपयोग करने का मार्गदर्शन किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ-साथ, उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इसका उद्देश्य छात्राओं को किसी भी खतरे का सामना आत्मविश्वास के साथ करने में सक्षम बनाना है। एसएचओ सरायममरेज ने अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस पहल से छात्राओं में अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला है, जो मिशन शक्ति के महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य को मजबूत करता है।