जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में लगाया गया बाल मेला। शेरु दुबे-----भदोही

गोपीगंज नगर के पड़ाव स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेला का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद राय व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर श्रीमती निरुपमा मिश्रा ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन किया और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद विद्यालय की होनहार छात्राओं के द्वारा लगाए गए बाल मेला के स्टालों का मुख्य अतिथि ने एक-एक कर अवलोकन किया साथ ही विद्यालय की छात्राओं के द्वारा बाल मेला प्रदर्शनी में बनाए गए सामानों की सराहना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गान भी किया और चाचा नेहरू के बारे में निबंध पढ़े और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेटी दो घरों की रोशनी होती है बेटियों को चाहिए कि वह अच्छी शिक्षा के साथ स्वयं स्वावलंबी बने। वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि समेत समस्त छात्राओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रंजना सिंह, आभा मालवीय, अंतिमा दीक्षित,प्रमिला दुबे,पटेल लक्ष्मी वासुदेव, अनीता देवी,इंदु तिवारी, अशोक श्रीवास्तव,विजय मिश्रा, रामधनी,रमाकांत, राजेश पांडे, नगीना,राखी समेत छात्राएं मौजूद रही।