
जंघई।मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत 3 नवंबर को नागरिक पी0जी0 कॉलेज जंघई में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। (भारत में नारी शक्ति का महत्व) शीर्षक पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में लगभग 250 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें एमए द्वितीय सेमेस्टर की अंशु विश्वकर्मा प्रथम, बीए पंचम सेमेस्टर की कोमल गुप्ता द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की श्रेया तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति संयोजिका डॉ ममता यादव का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग किया। डॉ ममता यादव ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की नींव होती है। इस अभियान को केवल एक औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि जनहित में एक निरंतर प्रयास के रूप में देखा जा रहा है और बेटियो एवं महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए, महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 1930 और 102 की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों से कैसे सहायता प्राप्त की जा सकती है।









