
जंघई।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल दीपदान महोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन व्यापार मंडल एवं प्राचीन श्री हनुमान टेकरी मंदिर मनुपुर, मियां का पुरा बाजार में श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार सेवा समिति द्वारा देवोत्थान एकादशी के अवसर पर किया गया। बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट रंगोली प्रतियोगिता हेतु पुरष्कृत किया गया। इस अवसर पर एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सरायममरेज मिशन शक्ति टीम ने शासन की मंशानुरुप "नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरुकता अभियान 2.0" के तहत उक्त मेला प्रतियोगिता में नये कानून जैसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर, महिला व बाल संरक्षण के प्रावधानों व अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में अवगत कराते हुए जागरुक किया गया। मिशन शक्ति फेज -5 के तहत विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों जैसे 1090, 1098, 1076, 112, 102, 108, 181, 1930 एवं विभिन्न सरकारी योजानाओं विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, उज्जवला योजना सहित "दंड से न्याय की ओर" कानून से संबंधित कानून की जानकारी देकर जागरुक किया गया। उपस्थित सैकड़ों लोगों ने पुलिस के जागरुकता कार्यक्रम एवं दीपोत्सव एवं रंगोली प्रतियोगिता के आयोजकों की भूरि भूरि प्रशंसा किया। मिशन शक्ति टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत सिंह, उप निरीक्षक यशवंत कुमार, उप निरीक्षक मिताली सिंह, उप निरीक्षक आराधना सिंह, उप निरीक्षक प्रिया त्रिपाठी एवं भोलानाथ केसरवानी पप्पू जिला महामंत्री गंगापार, पंकज केसरवानी अध्यक्ष व्यापार मंडल मनुपुर मियांपुर, ज्ञानचंद केसरवानी प्रबंधक, प्रमोद कुमार केसरवानी समिति प्रबंधक, सुरेश चंद केसरवानी, प्रभु नाथ केसरवानी, विजय कुमार साहू, सोमेश केसरवानी आदि लोग उपस्थित रहे।









