मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 75 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे-- इकबाल खान पत्रकार मड़ियाहूं
==================
मड़ियाहूं(जौनपुर)-- स्थानीय नगर में गुरुवार को वैष्णवी मैरिज हाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन एडीएम वित्त एवं राजस्व नोडल अधिकारी रामप्रकाश की देखरेख में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह में 75 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें सभी उपस्थित रहे मड़ियाहूँ ब्लॉक से 25, रामनगर ब्लॉक से 20, रामपुर ब्लॉक से 16, बरसठी ब्लॉक से 14 जोड़े एक दूसरे के हुये। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर लीना तिवारी की उपस्थिति में शुरू हुआ जिसमें सभी जोड़ों को सारे धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ एक जोड़ा मुस्लिम बरसठी ब्लाक का शबनम पत्नी अली मोहम्मद का निकाह मौलवी मोहम्मद इसराइल ने पढ़ाया। शासन की तरफ से सभी जोड़ों के खाते में ₹35000 ट्रांसफर किया गया और ₹10000 में दहेज जैसे चांदी का हार, पायल, बिछिया ,सोने की नाक की कील, दिया गया और छै हजार रुपया खाने-पीने पर खर्च किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रूकसाना कमाल ने किया ।संसद द्वारा अपनी तरफ से सभी जोड़ों को साड़ी उपहार के तौर पर दी गई विधायक डॉ लीना तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी विवाहित जोड़ों को उपहार दिया गया ।सारे वैवाहिक कार्यक्रम उपजिला अधिकारी कौशलेश मिश्र , खण्ड विकासअधिकारीगण राजीव कुमार सिंह रामपुर, एनबीसी रामनगर ,राजीव कुमार मड़ियाहूं,राजनरायण बरसठी की देखरेख में संपन्न हुआ।