जंघई। बभनियाँव गांव निवासी समाजसेवी प्रशांत कुमार शुक्ल विक्की को इस वर्ष मछलीशहर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके सामाजिक कार्यों में रुचि के लिए मछलीशहर शहर गौरव सम्मान जौनपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। मंच पर पूर्व सांसद बीपी सरोज, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन क्षेम एवं जौनपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीडी शुक्ल व अन्य गणमान्य सज्जनों की उपस्थिति रही।