जंघई।विश्व हिंदू परिषद जिला प्रमुख धर्म प्रसार गंगापार, प्रयागराज दुर्गेश शुक्ला के निवास स्थान ग्राम सभा सेवना में लोकप्रिय भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजीनियर पंडित उदयभान करवरिया पूर्व विधायक एवं अन्य अतिथियों का क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों द्वारा माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह के साथ अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक दुबे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, समाजसेवी सुशील मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला कल्लू नेता, पिंटू पांडेय प्रधान सेवना, प्रमोद पांडेय, चीनी पांडेय, रविंद्र पांडेय, बालकृष्ण शुक्ला, मकसूदन पांडेय, शुभम तिवारी, सौरभ तिवारी प्रधान हरिपुर, काशीनाथ शुक्ला, गोरेलाल तिवारी, अरुण यादव, कृष्णानंद पांडेय आदि क्षेत्र के सम्मानित गण स्वागत समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों का अवधेश शुक्ला एडवोकेट द्वारा सादर धन्यवाद अर्पित किया गया।