जंघई।विश्व हिंदू परिषद प्रखंड प्रतापपुर द्वारा पुलिस चौकी जंघई एवं सरायममरेज थाना में प्रार्थना पत्र देकर यह बताया कि प्रतिदिन शुक्रवार दोपहर 1 बजे जंघई रेलवे फाटक के पास चंगाई सभा लगाकर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस चौकी जंघई स्टाफ मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़ कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि जंघई रेलवे फाटक पर रहने वाली महिला मालती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद हिंदू समाज के भोले भाले लोगों को चंगाई सभा में लालच देकर, हिंदू देवी देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करते हुए ईसाई धर्म में परिवर्तन कराती है। विश्व हिंदू परिषद के प्रार्थना पत्र पर सरायममरेज पुलिस ने उचित धारा में मुकदमा पंजीकृत करके मालती देवी को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में नियुक्त जांच अधिकारी एवं चौकी इंचार्ज जंघई उमाकांत ने कहा है कि मामले की जांच चल रही अन्य दोषियों को भी बक्सा नहीं जाएगा।