जंघई। वृहद पौधारोपण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत साधन सहकारी समिति गरियांव के प्रांगण में समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रमेश प्रताप सिंह द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एडीसीओ कोऑपरेटिव विजय कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव राजेंद्र चौरसिया, सचिन पवन सिंह तथा ग्राम प्रधान चितापुर करकोली संतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि पौधें लगाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है यदि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो सभी को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।