जंघई।पूर्व प्रधान मर्रों ग्राम सभा अशोक तिवारी द्वारा अपने निवास पर 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया है 29 अक्टूबर को पूर्णाहुति हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन है। साप्ताहिक कार्यक्रम में शतचंडी पाठ का प्रतिदिन सैकड़ों लोगों ने श्रवण किया। सोमवार को पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ राकेश धर त्रिपाठी ने भी शतचंडी पाठ का श्रवण किया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडित मुरारी लाल मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद त्रिपाठी, कल्लू नेता, पिंटू पांडेय, लाल बहादुर तिवारी शास्त्री, रमाशंकर तिवारी, श्याम बाबू तिवारी व्यास, आनंद तिवारी, कृष्णकांत तिवारी, भरत लाल तिवारी, लवकुश तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष तिवारी, देवतादीन तिवारी, दुर्गेश शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।