जंघई।पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में नवीन आपराधिक कानूनों के अधिक प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय एनसीएल जागरूकता अभियान-2.0 गंगानगर जोन क्षेत्रांतर्गत सरायममरेज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा द्वारा नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कुंदौरा महादेव मंदिर प्रांगण में 30 अक्टूबर को जागरूकता अभियान 2.0 आयोजित करके आम-जनमानस को किया जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम जनमानस को नवीन आपराधिक कानूनों की प्रमुख धाराओं एवं उनके सामाजिक महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही नये कानूनों के अंतर्गत शून्य एफआईआर की अवधारणा, ईएफआईआर, समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नये अपराध, प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिकतम जनसहभागिता के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय न्याय संहिता (BNS-01), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-02) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BEB-03) के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक बलवंत सिंह, उप निरीक्षक सौरभ यादव, उप निरीक्षक अवनीश कुमार, उप निरीक्षक आराधना सिंह, उप निरीक्षक प्रिया त्रिपाठी, उप निरीक्षक यशवंत कुमार, उप निरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।