
दीक्षांत समारोह में टॉप छात्रा अमृता कुशवाहा को मेडल से नवाजा गया
प्रयागराज तेलियरगंज स्थित नॉर्दर्न रीजनल इंस्टीट्यूट आफ प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य रहे।उन्होंने अपने शब्दों में कहा कि छात्रों को मेहनत और लगन से अपनी पढ़ाई तथा कार्य करना चाहिए। लग्न और पढ़ाई करने वाला छात्र कभी असफलता की राह नहीं देखता। कम से कम समय में सफलता की उम्मीद कभी ना करें। छात्र देश की भविष्य हैं,यही कल डॉक्टर इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। विधायक ने स्कूल टॉप की हुई छात्रा अमृता कुशवाहा को मंच पर बुलाकर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया व बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीके श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने बखूबी निभाया।इस अवसर पर ब्रांड अंबेस्टर विनय सुक्ला,शिव प्रकाश,विभाग अध्यक्ष राकेश तिवारी,व्याख्याता इमरान अहमद, सक्रिय अध्यापक चंद्रिका प्रसाद मौर्य,सुशील विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र सुक्ला,शशांक शेखर, प्रेमचंद,अजीत,दीपक,राम कैलाश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।









