धनूपुर। चिलरा शुकुलपुर, धनूपुर के निवासी लक्ष्मीकांत चौबे के पुत्र अमन चौबे का चयन केंद्रीय सचिवालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुआ है। इनके चयन पर परिजन, ग्रामवासी, क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया है और उज्जवल भविष्य की कामना किया है। बधाई देने वालों में अमरेश पहलवान हंडिया केशरी, चंदू चौबे, मुकुंद चौबे, नीरज चौबे, ओमप्रकाश चौबे, बबलू चौबे, मुन्ना चौबे, सुरेंद्र चौबे, सूरज चौबे, पंकज चौबे, विकास चौबे, पिंटू शुक्ला, गुलाब शुक्ला, जयशंकर शुक्ल,राघवेंद्र शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, सुनील शुक्ला, विजेंद्र पांडेय, श्रीराम मिश्रा, मंगेश पांडेय, सर्वेश दुबे, सालिकराम दुबे आदि लोग शामिल रहे।