जंघई।बरियांवा गांव निवासी पंडित जवाहर लाल शुक्ल के पुत्र पंडित गंगाधर शुक्ल को अखिल ब्राह्मण स्वाभिमान महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महासंघ के संस्थापक पंडित लक्ष्मण प्रसाद द्विवेदी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दुर्गेश पांडेय एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष पंडित घनश्याम दुबे, उपाध्यक्ष पंडित संजय शुक्ला के स्वीकृति पर संघटन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गंगाधर शुक्ल की सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए उनसे संघटन के प्रति पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पण भाव से सक्रियता के साथ अपने पद का निर्वहन करते हुए समाज हित, राष्ट्र हित में कार्य करने की अपेक्षा किया गया है। गंगाधर शुक्ल के मनोनयन पर परिजन, ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई दिया है।